Ladli Behna Yojana 33rd installment Update : नमस्कार दोस्तों मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना ने राज्य की करोड़ों महिलाओं के जीवन में आर्थिक सहारे से कहीं बढ़कर, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का नया सवेरा लाया है, जनवरी 2023 में शुरू हुई इस योजना ने महिलाओं को सिर्फ जेब नहीं भरी, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का हौसला और वजूद दिया है। अब तक योजना की 32 किस्तों के माध्यम से महिलाओं के खातों में 48,632 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।
फरवरी 2026 में इस योजना की 33वीं किस्त जारी होनी वाली है, जिसमें 1.26 करोड़ महिलाओं को 1500 रुपए मिलने की उम्मीद है, लेकिन इस बार एक अहम अपडेट सामने आया है, जिसमे बताया जा रहा है की कुछ महिलाओं को यह किस्त नहीं मिल पाएगी अगर आप भी योजना की लाभार्थी हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपके खाते में फरवरी में पैसा आएगा या नहीं।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगी 33वीं किस्त?
जानकारी के लिए आपको बता दे की योजना के नियमों के अनुसार, जिन महिलाओं की उम्र अब 60 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, उनका नाम लाभार्थी सूची से हट जाता है, ऐसी महिलाएं अब योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी 2023 से अब तक इस नियम के कारण हजारों महिलाएं योजना से बाहर हो चुकी हैं।
इसे भी पढ़े,, इस योजना से सभी महिलाओं को मिलेगे हर महीने 7000 रूपए ! जल्द लास्ट डेट से पहले करे आवेदन
कैसे चेक करें कि आपको किस्त मिलेगी या नहीं?
कैसे चेक करें कि आपको किस्त मिलेगी या नही दोस्तों पता लगाने का सबसे आसान तरीका है आधिकारिक लाभार्थी सूची में अपना नाम ढूंढना अगर सूची में आपका नाम है, तो 1500 रुपए आपके खाते में आने तय हैं, और यदि नाम न होने पर आपको फरवरी की किस्त नहीं मिलेगी।
लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें?
लाडली बहना योजना की लाभार्थी सूची में नाम देखने की प्रक्रिया बहुत सरल है, बस नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘लॉगिन’ या ‘फाइनल लिस्ट’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपसे आपका पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, नंबर डालें और कैप्चा कोड (दिखाए गए अक्षर/अंक) लिखें।
- ‘OTP भेजें’ या इसी तरह के बटन पर क्लिक करें। आपके मोबाइल पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा।
- उस OTP को दिए गए बॉक्स में डालकर ‘सबमिट’ या ‘लॉगिन’ कर दें।
- लॉगिन के बाद, आपसे आपका जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत या वार्ड चुनने के लिए कहा जाएगा। अपनी जानकारी के अनुसार चुनाव करें।
- इसके बाद आपके सामने अपने क्षेत्र की लाभार्थियों की पूरी सूची खुल जाएगी। इसमें अपना नाम, पिता/पति का नाम और अन्य विवरण देख सकती हैं।
कब तक आ सकती है 33वीं किस्त?
पिछले कुछ महीनों में किस्तें 7 से 16 तारीख के बीच जारी की गई हैं, 32वीं किस्त 16 जनवरी को आई थी, इस हिसाब से अनुमान है कि फरवरी 2026 की 33वीं किस्त 8 से 16 फरवरी के बीच जारी की जा सकती है।
भविष्य में क्या है खुशखबरी?
मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने हाल ही में कई कार्यक्रमों में लाडली बहना योजना की मासिक राशि को 1500 रुपए से बढ़ाकर 3000 रुपए करने की घोषणा की है, ऐसा अनुमान है कि यह बढ़ोतरी 2027 तक लागू हो सकती है, यह निर्णय महिलाओं की आर्थिक ताकत को और मजबूती देगा।
निष्कर्ष
लाडली बहना योजना ने साबित किया है कि थोड़ी सी आर्थिक मदद एक महिला के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है, उसे परिवार और समाज में नया सम्मान दिला सकती है, अगर आप योजना की लाभार्थी हैं, तो उपरोक्त तरीके से अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि आपको पता चल सके कि आपको आने वाली किस्त मिलेगी या नहीं, योजना से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए आप टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर या अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि से भी संपर्क कर सकती हैं।