GK Question : नमस्कार दोस्तों हमारे बुजुर्ग कहा करते थे कि खाना ही दवा है, यह बात बिल्कुल सही है रोज हम कई तरह की चीजें खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे आस-पास मिलने वाली कुछ साधारण चीजें ही शरीर को सबसे ज्यादा ताकत देती हैं, आइए समझते हैं ऐसे ही 10 सवाल और उनके जवाब।
प्रश्न 1. किस सब्जी को ताकत का खजाना माना जाता है?
जवाब- पालक।
पालक खाने से शरीर में खून बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है, पुराने जमाने में खेतों में मेहनत करने वाले लोग पालक और हरी सब्जियां ज्यादा खाते थे, जिससे उनमें जबरदस्त ताकत होती थी।
प्रश्न 2. तुरंत एनर्जी चाहिए? कौन-सा फल खाएं?
जवाब- केला।
केला खाने से थकान तुरंत दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है, यही कारण है कि खिलाड़ी या मजदूर केला खाते हैं।
इसे भी पढ़े,,, Online Earning app 2026 : इन 5 ऐप से 2026 मे होगी तगड़ी कमाई, देखे 2026 के Earning app
प्रश्न 3. सुबह खाली पेट पानी पीने का क्या फायदा है?
जवाब- पेट साफ रहता है।
सुबह उठकर पानी पीने से पेट की सफाई होती है, शरीर हल्का रहता है और दिनभर आलस नहीं आता।
प्रश्न 4. कौन-सा अनाज लंबे समय तक ताकत बनाए रखता है?
जवाब- बाजरा।
बाजरा धीरे-धीरे पचता है, इसलिए यह देर तक एनर्जी देता रहता है, गांव के लोग बाजरे की रोटी खाकर लंबे समय तक काम कर पाते थे।
प्रश्न 5. किस चीज की कमी से शरीर जल्दी थक जाता है?
जवाब- नींद।
अगर नींद पूरी न हो, तो शरीर ठीक से काम नहीं कर पाता, इससे दिन भर थकान और सुस्ती बनी रहती है।
प्रश्न 6. रोज हरी सब्जी खाने से क्या होता है?
जवाब- शरीर मजबूत रहता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन और मिनरल से भरपूर होती हैं, ये शरीर को अंदर से मजबूती देती हैं और बीमारियों से बचाती हैं।
प्रश्न 7. ज्यादा तला-भुना खाने से क्या नुकसान है?
जवाब- शरीर सुस्त हो जाता है।
तली हुई चीजें पचाने में भारी होती हैं, इनसे पेट भारी रहता है और शरीर में आलस बढ़ता है।
प्रश्न 8. दूध पीने का सबसे बड़ा फायदा क्या है?
जवाब- हड्डियां मजबूत होती हैं।
दूध में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है, यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद है।
प्रश्न 9. कौन-सी आदत ताकत घटाती है?
जवाब- देर रात तक जागना।
रात को जागने से शरीर की नैचुरल घड़ी – साइकल बिगड़ जाती है, इससे शरीर को आराम नहीं मिल पाता और वह कमजोर होने लगता है।
प्रश्न 10. सादा खाना खाने वाले ज्यादा स्वस्थ क्यों रहते हैं?
जवाब- क्योंकि सादा खाना जल्दी पचता है।
सादा खाना जैसे दाल-रोटी, सब्जी शरीर पर जोर नहीं डालता, यह आसानी से पच जाता है और शरीर को पूरी ताकत देता है।
नोट: यह जानकारी सामान्य ज्ञान और पारंपरिक अनुभवों पर आधारित है, किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह लें अच्छा खाएं, स्वस्थ रहें।